ठंड में बालों की केयर कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:16

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें? हेयर केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें :-

Home Remedies for Winter Hair care: ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के कारण बाल स्कैल्प रूखे हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं।

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें - how to take care of hair in winter-

तेल से करें मालिश

सर्द हवाओं के कारण स्कैल्प ड्राई पड़ जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में स्कैल्प को हाइड्रोजन देना बहुत जरूरी माना जाता है। इसके लिए स्कैल्प में सप्ताह में कम से कम 3 बार तेल से मालिश जरूर करें। स्कैल्प की तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद मिलती है और ये स्कैल्प की स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार साबित होता है। सर्दियों के मौसम में नियमित तौर पर स्कैल्प की तेल से मालिश करने से बालों का टूटना, गिरना और ड्राइनेस की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

शैम्पू

सर्दियों के मौसम में बालों को धोने के लिए ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें केमिकल्स न हों। जहां तक संभव हो बालों को धोने के लिए एसएलएस-मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करें। एसएलएस-मुक्स शैम्पू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बना रहता है और बालों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

हेयर मास्क लगाएं

स्कैल्प और बालों को रूखेपन से बचाने के लिए सर्दियों के मौसम में हेयर मास्क की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हेयर मास्क बालों को रूखेपन से दूर रखने में मदद करता है और स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है। आप बाजार में मिलने वाले किसी भी कंपनी का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं या इसे घर पर ही बना सकते हैं।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

ठंडी हवाओं और हवा में मौजूद नैचुरल नमी के प्रभाव का असर बालों पर कम करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में सैलिसिलिक एसिड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को घना और डैंड्रफ फ्री बनाने में मदद करते हैं।

बाल धोने के लिए गर्म पानी का न करें इस्तेमाल

बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बालों को गर्म पानी से धोने से स्कैल्प की नमी खो जाती है, जिसकी वजह से बाल रूखे हो जाते हैं। गर्म पानी का तापमान, नॉर्मल पानी के मुकाबले ज्यादा होता है, जो स्कैल्प पर जलन, इंफ्लामेशन का कारण बन सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info